अधिक होगी बारिश
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


अधिक होगी बारिश

हिसार । इस वर्ष रोहिणी का वास समुद्र में होने से सामान्य से अधिक वर्षा होगी। चूंकि 22 मई से मंगल मेष राशि में 2 जुलाई तक प्रभाव युक्त रहेगा, इसलिए जल तत्व ग्रह शुक्र से युत और वायु तत्व शनि से दृष्ट होने के कारण तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वर्षा होगी तो कहीं गर्मी बनी रहेगी।

इस दौरान 30 मई से 5 जून तक बुध-शुक्र का विशिष्ट वर्षा कारक योग है। 29 जून को बुध-मिथुन के प्रभाव में आने से भारी वर्षा योग भी बन रहा है।

अखिल भारतीय ज्योतिष अनुसंधान परिषद के निदेशक पंडित राजेंद्र प्रसाद कौशिक के अनुसार 14 जुलाई तक खूब बारिश होगी। तत्पश्चात 14 से 29 जुलाई तक सूर्य-बुध का कर्क राशि में योग तथा गुरु-राहु की दृष्टि से भारी बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही है।

इस योग में मकानों को नुकसान होता है और यातायात बाधा एवं भारी जन-धन हानि होती है। ग्रहों के संकेत बताते हैं कि इसके बाद सारे भारत में 30 जुलाई से 15 अगस्त तक सामान्य वर्षा होगी। 15 अगस्त से 9 सितंबर तक सूर्य के रथ के आगे शनि का रथ होने से मानसून आगे बढ़ने से रुक सकता है।

अत: उत्तर भारत में वर्षा का अभाव और दक्षिण भारत में भारी वर्षा हो सकती है। आगामी दिनों में तूफान के साथ होने वाली बारिश जीवों को कष्ट पहुंचाएगी। बुध के मार्गी होने से 27 से 31 मई के बीच भारी वर्षा के योग हैं।

इसी तरह 17, 18 और 19 जून को अच्छी वर्षा के योग हैं और फिर 28, 29 एवं 30 जून को सभी जगह भारी वर्षा होगी। तत्पश्चात 1 व 2 जुलाई को बुध के अस्त होने से भारी बारिश तथा 3, 4 और 5 जुलाई को भारी बरसात से बाढ़ तथा मकानों के ध्वस्त होने का योग बन रहा है।

बाद में 8 व 9 जुलाई तथा 15, 16 व 17 जुलाई और फिर 21 से 26 जुलाई की अवधि में बाढ़, जीवों को कष्ट और उत्तर भारत में वर्षा से नुकसान हो सकता है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: