शिमला। शिमला के राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में नए सत्र में प्रवेश के लिए 10 जून से प्रोस्पेक्टस मिलगें। कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। आरकेएमवी की प्रिंसीपल मंजुषा पठानिया का कहना है कि 10 जून से आट्र्स, सांइस, कामर्स और अन्य प्रोफेशनल कोर्सो के लिए प्रोस्पेक्टस मिलेंगे।
पिछले सैशन में यहां बीसीए और ईकामर्स के प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए गए थे। यहां पर बीसीए और ईकामर्स के लिए 40 सीटें रखी गई है। जिसमें की एंट्रैस के बाद मैरिट बेस पर दाखिला दिया जाता है। इन सभी कोर्सो के लिए प्रोस्पेक्टस 10 जून से ही मिलगें। पिछले सत्र से शुरू हुए इस नए कोर्स के प्रति स्टूडेंट्स और पैरेंट्स ने काफी उत्साह दिखाया था।
आरकेएमवी में अभी कक्षाएं शुरू नही हुई है और पहले ही रैंगिग कमेटी गठन किया गया है। कॉलेज की प्रिंसीपल का कहना है कि यह कदम हाल में घटी रैंगिग की घटनाओं के चलते उठाया गया है। कॉलेज में आज तक रैंगिग का कोई मामला नही आया है, परन्तु फिर भी स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
उनका कहना है कि सरकार ने सादी वर्दी में कैंपस में पुलिस की तैनाती को मंजूरी देकर अच्छी पहल की है। इससे कैंपस में हुड़दंग करने वालों पर लगाम लगेगी। गौरतलब है कि आरकेएमवी कॉलेज में 3700 के करीब छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है।
जिसमें की अपर शिमला से करीब 3000 छात्राएं पढ़ती है और 700 छात्राएं पूरे प्रदेश से यहां शिक्षा ग्रहण करने आती है। आरकेएमवी कॉलेज का अन्य गतिविधियों में भी जारदार प्र्दशन रहा है। कॉलेज की छात्रा सपना वर्मा ने जी पंजाबी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था। कार्यक्रम में रनर अप रहकर छात्रा ने प्रदेश का नाम रोशन किया।