ग्यारहवीं में 70.17 फीसदी बच्चे पास
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


ग्यारहवीं में 70.17 फीसदी बच्चे पास

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को जमा एक (ग्यारहवीं) की विज्ञान, कला और वाणिज्य की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।

बोर्ड सचिव प्रभात शर्मा के मुताबिक परीक्षा में 1,22,260 परीक्षार्थी (64806 लड़के, 57454 लड़कियां) बैठे थे। इनमें 84,473 पास हुए और 6397 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा परिणाम 70.17 फीसदी रहा।

उन्होंने बताया कि व्यवसायिक ग्रुप का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में 1017 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 973 परीक्षार्थी पास हुए। परिणाम 90 फीसदी रहा। कंपार्टमेंट की परीक्षा में 2933 परीक्षार्थी बैठे।

इनमें से 2174 परीक्षार्थी पास हुए। पास प्रतिशत 77.75 फीसदी रहा। उन्होंने कहा, पुनर्निरीक्षण और पुनमरूल्यांकन कराने पर प्रति उत्तरपुस्तिका 200 रुपए शुल्क देना होगा।

आवेदन की अंतिम तारीख 13 जून है। 50 रुपए विलंब शुल्क सहित 20 जून तक आवेदन किया जा सकता है। बोर्ड के फोन नंबर 01892-229033, 229037 तक रिजल्ट पता किया जा सकता है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: