सरकारी स्कूल अगाड़ी
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


सरकारी स्कूल अगाड़ी

धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शनिवार को घोषित जमा एक कक्षा के आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल में सरकारी स्कूलों के छात्रों का दबदबा रहा। मेरिट में लड़कियों और लड़कों ने मिलाजुला कब्जा किया है। वोकेशनल ग्रुप में पब्लिक स्कूलों के छात्रों ने टॉप किया है।

जमा एक कक्षा के कला विषय की बोर्ड की घोषित परीक्षार्थियों की मेरिट सूची के 9 स्थानों पर सरकारी स्कूलों ने कब्जा जमाया। कला विषय के परिणाम में 6 स्थान कांगड़ा, 2 स्थान शिमला जबकि सोलन, मंडी, हमीरपुर और ऊना जिलों से 1-1 छात्र ने जगह बनाई।

कला विषय में हमीरपुर के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल बिझड़ी की बबीता शर्मा ने 418 अंकों सहित प्रथम, कांगड़ा के सीनियर सेकंडरी स्कूल भोगरवां की संगीता देवी ने 412 अंकों सहित दूसरा स्थान हासिल किया।

जिला कांगड़ा के ही सीआरसी राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल रैहन की एकता शर्मा ने 410 अंकों सहित तीसरा स्थान हासिल किया है। साइंस विषय की मेरिट सूची में निजी स्कूलों ने 11 और सरकारी स्कूल के परीक्षार्थी मात्र एक स्थान पर कब्जा जमाने में सफल रहे।

विज्ञान विषय के परिणाम में 7 स्थानों पर लड़कों और 5 स्थानों पर लड़कियों ने जगह बनाई है, जबकि सूची में हमीरपुर जिला से 5, मंडी से 3, बिलासपुर से 2 और सोलन जिला के 1 परीक्षार्थी ने जगह बनाई है।

विज्ञान विषय में राजकीय बाल सीनियर सेकंडरी स्कूल बिलासपुर के विश्व मोहन ने 487 अंकों सहित प्रथम, हिम अकेडमी हमीरपुर की अनमोल ने 478 अकों सहित दूसरा और हिम अकेडमी हमीरपुर के ही युगेंद्र कृष्ण सिंह ने 470 अंकों सहित तीसरा स्थान हासिल किया है।

वणिज्य विषय की मेरिट सूची में 7 सरकारी और 5 निजी स्कूलों के परीक्षार्थियों ने जगह बनाई। मेरिट में 7 स्थानों पर लड़कियां और 5 स्थानों पर लड़कों ने कब्जा किया।

कॉमर्स विषय की मेरिट में कांगड़ा के 2, शिमला के 2, हमीरपुर के 3 और ऊना, चंबा, सिरमौर, मंडी और सोलन के 1-1 परीक्षार्थी ने जगह बनाई है। जमा एक कक्षा के वोकेशनल ग्रुप के परीक्षा परिणाम में सभी स्थानों पर सरकारी स्कूलों के परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है।

वोकेशनल विषय की मेरिट सूची में 7 लड़कियों और 3 लड़कों ने स्थान पाया है, जबकि कांगड़ा से 1, मंडी से 4, ऊना से 3 और सिरमौर के 2 परीक्षार्थियों ने व्यवसायिक ग्रुप की मेरिट सूची में जगह बनाई है।

बोर्ड सचिव प्रभात शर्मा ने बताया कि विज्ञान, कला, वाणिज्य की परीक्षा में कुल 1,22,260 परीक्षार्थी (64806 लड़के और 57454 लड़कियां) बैठे थे, जिनमें से 84,473 परीक्षार्थी पास हुए और 6397 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट घोषित किए गए।

परीक्षा परिणाम 70.17 फीसदी रहा। व्यवसायिक ग्रुप की परीक्षा में 1017 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 973 परीक्षार्थी पास हुए और परीक्षा परिणाम 90 फीसदी रहा। कंपार्टमेंट की परीक्षा में 2933 परीक्षार्थी बैठे जिनमें से 2174 परीक्षार्थी पास हुए और पास प्रतिशतता 77.75 फीसदी रही।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: