रोहतक। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। चिलचिलाती गर्मी में चौराहों पर पसीना बहाने वाले इन पुलिसकर्मियों को अब दोपहर में दो घंटे छुट्टी मिलेगी। एसपी आलोक मित्तल के मुताबिक पारा काफी चढ़ गया।
ऐसे में धूप में खड़े होकर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों की सेहत को खतरा होता है। इसी को ध्यान में रखकर दोपहर दो से चार बजे तक इन्हें छुट्टी देने का फैसला लिया गया है।
शहर में 35 प्रमुख चौराहों पर यातायात नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी नियुक्त हैं। यहां गर्मी से बचाव के लिए न तो शेड हैं और न ही छतरियां उपलब्ध हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस फैसले से पुलिसकर्मी काफी प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि इससे उन्हें काफी सुकून मिलेगा।
उधर, शहरवासी इसे मानवीय दृष्टिकोण से सही फैसला बताते हैं लेकिन उनका कहना है कि इससे यातायात नियंत्रण में परेशानी आएगी। इसलिए पुलिस केा प्रत्येक चौराहे पर छाया का प्रबंध करना चाहिए।