अबोहर । गांव दोदा में एक व्यक्ति ने एक महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला और बाद में स्प्रे पीकर खुदकुशी कर ली। सदर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाए हैं।
जानकारी के अनुसार चिरागढाणी निवासी शकुंतला देवी पत्नी ओम प्रकाश और रेशम सिंह पुत्र जुगराज सिंह वासी भागू पिछले डेढ़ वर्ष से एक साथ रह रहे थे। तीन महीने पहले ही उन्होंने गांव दोदा में रहना शुरू कर दिया था।
इस गांव में आकर रेशम सिंह ने खेतों में रखवाली का काम करना शुरू कर दिया। दोनों जमींदार अम¨रदर सिंह के खेतों में ही रहने लगे थे।
बीती रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि रेशम सिंह ने कुल्हाड़ी के वार करके शकुंतला का गला काट दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद रेशम सिंह ने खुद स्प्रे पी लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। खेत मालिक अमरिंदर के भतीजे हरप्रीत को सुबह शकुंतला की लाश दिखाई दी। सूचना पर पुलिस ने मृतका शकुंतला देवी के पति ओम प्रकाश के बयानों पर रेशम सिंह के खिलाफ धारा ३क्२ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।