Science Tech Science Tech माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई पूछने पर यदि आपको एक्स्ट्रा इन्फॉर्मेंशन जैसे उसकी भौतिक स्थिति, ग्राफ, चार्ट, लोकेशन के बारे में भी पता चले तो अब आश्चर्य की बात नहीं होगी। अभी तक गूगल, याहू जैसे सर्च इंजन प्रचलित हैं।
अमेरिका के डॉ. स्टीफन वोल्फ्राम ने एक नया सॉफ्टवेयर ‘वोल्फ्राम अल्फा’ लॉन्च कर इससे कुछ आगे कर दिखाया है। इसे पिछले सप्ताह यूएस की हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रदशिर्त किया गया। यह विश्व स्तर पर इन्फॉर्मेंशन का स्टोर है।
यह साधारण भाषा में प्रॉब्लम को समझेगा और उसका सॉल्यूशन देगा। नया होने के बावजूद इस सिस्टम ने इंटरनेंट वॉचर और टैक्नोलॉजिस्ट के बीच एक्साइटमेंट पैदा किया है। यह सॉफ्टवेयर गूगल से बेहतर साबित हो सकता है क्योंकि कई उद्देश्यों को पूरा करने के साथ इम्प्रैसिव भी है।
इसमें अलग-अलग देशों के मौसम, ऊंचाई की लम्बाई से तुलना की जा सकती है।
विकीपीडिया जैसी साइट्स की वीकनैसेस को दूर करने वाला यह सॉफ्टवेयर वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के लिए स्टैन्डर्ड माने जाने वाले मैथेमेटिका सॉफ्टवेयर पर आधारित है।
यह सर्च इंजन प्राइवेट डेटाबेस को लेटेस्ट डिस्कवरीज व इन्फॉर्मेशन से अपडेट रखेगा। डॉ. स्टीफन वोल्फ्राम के अनुसार इससे पोपुलर कल्चर इन्फॉर्मेशन के बारे में भी जान पाएगें।
इसमें सर्च, न्यूज, नेरेशन आदि के कन्टैम्परी कलैक्शन से क्रॉस चेकिंग के साथ अपनी प्रोब्लम का सॉल्यूशन किया जा सकता है।