आज से नौतपा करेगा बेहाल
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


आज से नौतपा करेगा बेहाल

इंदौर. पारे का मिजाज बीते एक सप्ताह से ऊपर-नीचे हो रहा है। दो दिन पहले 43 डिग्री के नजदीक पहुंचने के बाद रविवार को यह करीब तीन अंक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा जो सामान्य से एक अंक कम रिकॉर्ड हुआ जबकि रात में गर्मी बनी हुई है। बीती रात 26.6 डिग्री तापमान के साथ सामान्य से दो डिग्री ज्यादा गर्म रही।

सोमवार से नौतपा शुरू होने के कारण तापमान में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करता है तब किरणों सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। इससे तापमान में वृद्धि होती है और गर्मी बढ़ जाती है। नौतपा अधिक तपता है तो वर्षा भी अच्छी होती है। वैस गत वर्षो में हुई कम बारिश का कारण भी यही माना जा रहा है कि सालों से लगातार रोहिणी गल रही है। पिछले सप्ताह हुई बारिश और तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए इस बार भी रोहिणी गलने की आशंका है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: