अप्रतिम ने किया आईसीएसई कॉमर्स में प्रदेश में टॉप
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


अप्रतिम ने किया आईसीएसई कॉमर्स में प्रदेश में टॉप

रायपुर. आईसीएसई बोर्ड में राजकुमार कॉलेज के दसवीं के छात्र अप्रतिम खेमका ने 93 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। आयकर अधिवक्ता आरएस खेमका के पौत्र और अमित खेमका के पुत्र अप्रतिम भविष्य में आयकर अधिवक्ता बनना चाहते हैं।

इसके साथ ही यूपीएससी में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम भी रोशन करने की तमन्ना रखते हैं। उन्होंने सिटी भास्कर से खास बातचीत में कहा कि किसी भी एग्जाम में सफलता के लिए जरूरी है कड़ी मेहनत। मेहनत से जी चुराने वाले छात्रों को बड़ी सफलता नहीं मिल सकती है।

टाइम मैनेजमेंट और बेहतर प्लानिंग भी एग्जाम की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी विषयों की तैयारी समान रूप से करनी चाहिए। हर विषय को पर्याप्त समय दें। केवल एग्जाम के समय पढ़ाई करने की आदत को दरकिनार करते हुए शुरू से ही सभी विषयों की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: