News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. बाहरी लोगों से राजधानी पर मंडराते खतरे को ध्यान में रखकर पुलिस ऐसे लोगों की पहचान का सिस्टम तैयार करने में जुट गई है। रविवार दोपहर शहर के सभी प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और बार संचालकों की बैठक बुलाई गई थी। पुलिस के आला अधिकारियों ने बाहरी की पहचान में उनसे मदद मांगी है।
कंट्रोल रूम में हुई बैठक में 50 से ज्यादा होटल व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उन्हें महानगरों की तरह यहां होटलों में ठहरने वालों विस्तृत ब्यौरा रखने को कहा गया है। आने जाने वाले का रिकार्ड रखने के लिए रिसेप्शन पर क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाने के अलावा काउंटर पर रखे रजिस्टर में को आईडी प्रूफ के साथ मैंटेन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
तांत्रिकों के बारे अलग से जानकारी रखने को कहा गया है। अफसरों ने होटलों में काम करने वालों की सूची मांगी है। होटल संचालकों के लिए एक प्रोफार्मा तैयार किया गया है, जिसमें उनसे सारी जानकारी मांगी जाएगी। मुंबई पर आतंकी हमले के तुरंत बाद एसपी अमित कुमार ने होटल व्यवसायियों की बैठक बुलाई थी।
इसमें जिन मसले पर पुलिस और संचालकों के बीच सहमति बनी थी, उसकी भी समीक्षा की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शहर के कुछ ही होटलों में हैं। बैठक में एसपी रजनेश सिंह, सीएसपी प्रफुल्ल ठाकुर, निरीक्षक आरके साहू के अलावा तेलीबांधा, गंज, सिविल लाइंस, मौदहापारा के टीआई भी मौजूद थे।