News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. राजधानी में रविवार को क्रिकेट सट्टा सिर चढ़कर बोला। फाइनल मैच में उम्मीद से कहीं ज्यादा सटोरियों ने दांव लगाया। एक ही दिन में करीब 15 करोड़ की कटिंग हुई।
सट्टा बाजार के बूम को पहले ही सूंघ लिया था। इस मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए फूलप्रूफ प्लानिंग बनायी। पुलिस से बचने के लिए शनिवार को सुबह-सुबह बड़े खाइवालों ने शहर छोड़ दिया। जानकारों का दावा है कि ज्यादातर खाइवालों ने नागपुर, मुंबई और दिल्ली की होटलों में डेरा डाला।
होटल के कमरों में बैठकर अपने लोकल नेटवर्क के जरिये उन्होंने कटिंग ली। कई खाइवालों ने काले शीशे वाली कारों में पनाह ली। इस फामरूले को सेफ मानते हुए उन्होंने गाड़ियां किराये पर बुक कीं और रायपुर-नागपुर, रायपुर जगदलपुर और रायपुर-बिलासपुर की रोड पर आने-जाने का उपक्रम करते हुए कटिंग ली।
कार में चल रहे खाईवाल लैपटाप को इंटरनेट से कनेक्ट करके मैच ही एक-एक बाल की जानकारी ले रहे थे। वे मैच के उतार-चढ़ाव के अनुसार भी कटिंग ले रहे थे। खाईवालों ने एक-एक कदम फूंक-फूंककर उठाया था।
कारों में बैठकर कटिंग करते समय किसी को शक न हो इसका भी ध्यान रखा गया। गाड़ियां उसी इलाके की बुक करायीं गईं जिस क्षेत्र में खाइवालों को गाड़ी में बैठकर घूमना था।