News
Chhattisgarh
Raipur Raipur बिलासपुर. सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने के बाद इंजीनियरिंग की फीस में 40 हजार की कमी आई है। एडमिशन के बदले प्रोसेस में 400 सीटों की काउंसिलिंग वारंगल से आनलाइन होगी। सेंट्रल काउंसिलिंग बोर्ड देशभर की 40 सीटों की काउंसिलिंग करेगा।
गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के लिए 30,900 रुपए सालाना फीस लगती थी, लेकिन सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने के बाद फीस में आई कमी के कारण अब केवल सालाना 20 हजार 800 रुपए लगेंगे।
इंजीनियरिंग का कोर्स चार साल का होता है, इस लिहाज से एडमिशन लेने वाले छात्रों को फीस में 40,000 रुपए कम देने पड़ेंगे। छत्तीसगढ़ में काउसिलिंग के लिए सिर्फ एक सेंटर नीट रायपुर है। पहले गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में ही इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग होती थी।
पहली बार आनलाइन काउंसिलिंग
पहले किसी भी एक सेंटर में देशभर के छात्रों को काउंसिलिंग के लिए जाना पड़ता था, लेकिन पहली बार हो रही आनलाइन सुविधा में घर बैठे कंप्यूटर पर छात्र आनलाइन काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। 25 मई को सेंट्रल काउंसिलिंग बोर्ड की मीटिंग है। जून के पहले हफ्ते में एआईईईई का रिजल्ट निकलते ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
ऐसी होगी प्रक्रिया
आईटी के डायरेक्टर प्रो. एसएन साहा ने बताया कि 20 जून को कंप्यूटर पर छात्रों को मॉक टेस्ट देना होगा। टेस्ट का रिजल्ट तीन दिनों में निकलने के बाद छात्रों को कंप्यूटर पर कौन से कालेज के किस ब्रांच में एडमिशन लेना है, यह ऑप्शन देना होगा। एक हफ्ते में इसका रिजल्ट निकल जाएगा।
देश भर की 28 इंस्टीट्यूट में सीट एलॉटमेंट होने के बाद संबंधित सेंटर में स्वयं जाकर डिमांड ड्राफ्ट देना होगा। सीट एलाटमेंट की पर्ची लेकर यूनिवर्सिटी आई संस्थान से 400 रुपए का ब्रोशर लेना होगा और तब फार्म फिलप करनी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सालाना 20,800 रुपए फीस के अलावा हॉस्टल 3350 और मेस के 1000 रुपए एडवांस देने होंगे। सभी 60 ब्रांचेस में इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, इंफार्मेशन टेक्नालॉजी, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, मैकेनिकल, केमिकल की 360 सीटें और 40 सीटें सिविल इंजीनियरिंग की होंगी। इंजीनियर फस्र्ट ईयर की कक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी।