इंजेक्शन से मौत!
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


इंजेक्शन से मौत!

बिलासपुर. सिम्स के आईसीसीयू में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह इससे पहले चल-फिर रही थी। नर्स ने उन्हें बताया कि महिला नींद का इंजेक्शन लगने के कारण सोई हुई है। बाद में चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इधर तब तक नर्स भी गायब हो चुकी है।

परिजनों का आरोप है कि महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया गया। इधर सिम्स प्रबंधन व डाक्टर उस नर्स का नाम छिपा रहे हैं। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। सिम्स में रविवार की दोपहर एक महिला की मौत हो जाने पर बवाल हो गया। घटना के बाद लगभग 4 घंटे तक सिम्स परिसर पर गहमागहमी का माहौल बना रहा।

देवरीखुर्द निवासी लालजी क्षत्री की पुत्री 32 वर्षीय रत्ना क्षत्री को शनिवार की रात जेजे हास्पिटल से रिफर कर सिम्स में भर्ती कराया गया था। रत्ना के भाई पुरेंद्र सिंह ने बताया कि जेजे हास्पिटल के डाक्टरों ने बताया कि रतना को लू लग गई थी।

इधर उसका इलाज कर रहे जूनियर डाक्टर मनोज पटेल ने बताया कि रत्ना सीवियर इन्फेक्शन से पीड़ित थी और उसका बीपी लो हो रहा था, इसलिए बीपी बढ़ाने के लिए डोपामींट व हाइड्रोपोटीसोन का इंजेक्शन दिया गया। बीपी नहीं बढ़ने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन ने डाक्टर व नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की। घटना की खबर होने के बाद कर्मचारियों व डाक्टरों की भीड़ आईसीसीयू विभाग के पास जमा होने लगी।

इधर घटना के बाद नर्स वहां से गायब हो गई। प्रबंधन व डाक्टरों ने नर्स का नाम बताने से साफ इंकार किया। मामले की जानकारी मिलने पर सिम्स के एमएस डा. आरआर तिवारी भी वहां पहुंच गए थे। उन्होंने वार्ड स्टाफ से मामले की जानकारी ली।

परिजन ने बताया कि रत्ना की हालत बिगड़ने की जानकारी देने पर नर्स ने नींद की इंजेक्शन की असर होने की बात कही, जबकि डाक्टर ने महिला को डोपामींट व हाइड्रोपोटीसोन इंजेक्शन देने की बात कही है।

मामले की जांच के लिए एमएस ने सिम्स के प्रोफेसर डा. हेमंत कुमार, मेडिसीन प्रभारी डा. यास्मीन खान और पीआरओ डा. बीआर नंदा की तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। टीम को 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

टहल रही थी रतना

रतना के भाई पुरेंद्र सिंह ने बताया कि मौत से कुछ देर पहले ही रत्ना वार्ड में टहल रही थी। वह एक सामान्य मरीज के तरह ही व्यवहार कर रही थी। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। बताया गया कि इंजेक्शन लगाने के कुछ ही पल बाद रत्ना तड़प लगी और अचानक शांत हो गई।

इस पर डाक्टर को बुलाया गया। डाक्टर व नर्स ने रत्ना का चेकअप कर बताया कि वह सो रही है। करीब आधे घंटे बाद डाक्टर ने परिजन को बताया कि रत्ना अब इस दुनिया में नहीं रही।

महिला की मौत के मामले की जांच की जा रही है। टीम जांच रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डा. आरआर तिवारी एमएस सिम्स



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: