News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. पूर्वी जोन में कई इलाकों में चले मेंटेनेंस के कारण चार घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे। मेंटेनेंस में पेड़ों की छंटाई के साथ ट्रांसफार्मरों की भी मरम्मत की गई। पूर्वी नगर जोन संभाग ने प्री- मानसून मेंटेनेंस में ओमनगर, जरहाभाटा, राजेन्द्रनगर समेत कई इलाकों में आज मरम्मत का काम किया।
इस दौरान सुबह 8 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मेंटेनेंस में बिजली आपूर्ति में रूकावट डाल रहे डंगालों की छंटाई की गई। एक दो ट्रांसफार्मरों का मेंटेनेंस भी किया गया। मेंटेनेंस में चार घंटे बिजली गुल रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पेयजल आपूर्ति रही बाधित
सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहने के कारण कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी आई। बिजली गुल होने के कारण इमरजेंसी में हैंडपंपों तथा बोरिंग का सहारा लेना पड़ा। जिन स्थानों पर मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी थी, उन स्थानों पर बिजली आने के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सकी।
रोजमर्रा के होने वाले काम में गृहणिया खासीं परेशान रहीं। नौकरी पेशा वालों को घरों में पानी नहीं आने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा। गर्मी में चार घंटे बिजली गुल रहना छोटे बच्चों को भी अखर गया। इस दौरान वे टीवी पर अपने मनपसंद प्रोग्राम का मजा लेने से वंचित रह गए।