News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को शहर और आसपास के इलाकों में छापामार कार्रवाई कर 7 मामले बनाए। इनमें इतने ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आज सहायक आबकारी आयुक्त आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में विभाग की टीम कार्रवाई करने निकली। ग्राम भठली, ठाकुरकापा, भरारी, शनिचरी, भैंसाझार, नेवरा सहित कोटा क्षेत्र के गांवों में मामले बनाए गए।
इस दौरान 120 पाव देसी शराब व 419 पाव विदेशी शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान एडीओ वीएस पाण्डेय, एमएस कंवर, एसआई नितिन शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, कल्पना राठौर, जेआर भगत मौजूद थे।