News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिश्रामपुर. एसईसीएल की डिपार्टमेंट कालोनी में एक युवक ने गोली के नशे में अपने बाएं हाथ का अंगूठा काटकर खा लिया। उसे केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसईसीएल के सीएचपी में कार्यरत बनारसी राम पनिका के पुत्र रामकुमार ने नशे के लिए दर्द निवारक प्राक्सीआन नामक 5 कैप्सूल एक साथ खा लिए।
वह घर में आराम कर रहा था अचानक उसने दोनों हाथ के अंगूठों को मुंह में डालकर चबाना शुरू कर दिया। इसी बीच उसके छोटे भाई के चिल्लाने पर वहां पहुंचे पड़ोसी अनूप सिन्हा, सुरेश दास, जहांगीर खां, रंजीत सिंह ने उसका हाथ खींचा।
तब तक रामकुमार बाएं हाथ का अंगूठा आधे से अधिक चबा कर हडडी सहित खा चुका था। उसे एसईसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। उसकी जेब से प्राक्सीआन कैप्सूल के 5 कैप्सूल का खाली पत्ता निकला है।