नक्सलियों ने फूंके चार डंपर
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


नक्सलियों ने फूंके चार डंपर

राजनांदगांव. मानपुर स्टेडियम के पास खड़े चार डंपरों को रविवार रात करीब ८.१५ बजे नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। चारों डंपरों की कीमत लगभग ५क् लाख बताई गई है। सूत्रों के मुताबिक घटना के आधे घंटे बाद तक पुलिस वहां नहीं पहुंची थी, जबकि थाने से सूचना मिली की पार्टी स्पाट पर पहुंच चुकी है।

माओवादियों के डर व आग की लपटें देखकर गांव वालों ने भी पानी डालने की हिम्मत नहीं की। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने मानपुर से कोरचा, टेड़ेसरा के बीच प्रधानमंत्री रोजगार सड़क निर्माण कार्य में लगे चार डंपर स्टेडियम के पास खड़े थे। रात करीब ८ बजे अज्ञात लोगों ने चारों में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

लपटें उठीं तो पूरे कस्बे में बात फैल गई। लोग घटना स्थल पर पहुंचे। आधे घंटे बाद तक आधा मानपुर वहां इकट्ठा हो गया था पर पुलिस वहां जाने से कतराती रही। बताया गया कि सड़क निर्माण का कार्य डोंगरगांव की महावीर कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। चारों डंपर इसी कंपनी के बताए गए हैं, लेकिन आग लगने के बाद वहां कंपनी का कोई कर्मचारी नहीं दिखाई दिया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: