जालंधर। विएना के एक गुरुद्वारे में रविवार को डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास और उनके समर्थकों पर सिख युवकों के हमले के बाद पंजाब में तनाव फैल गया है। जालंधर समेत आसपास के सभी इलाकों में हालत तनावपूर्ण है जिसके बाद मदद के लिए सेना को तैनात किया गया है।
प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई भी फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत में पुलिस की तरफ से 20 राउंड गोलियां चलाई गईं हैं। खबर है कि पटियाला में मालवा एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया गया है।
* कुछ नहीं छोड़ा प्रदर्शनकारियों ने, देखें तस्वीरें
इसी बीच मौके का जायजा लेने पहुंचे आईजी पुलिस के रक्षा दल और उनकी गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया है इस हमले में एएसपी की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है। सुरक्षा की दष्टि से से दिल्ली-लाहौर बस को लुधियाना में ही रोक दिया गया है।
* ये है पंजाब में हो रही हिंसा की वजह
प्रशासन ने जालंधर, होशियारपुर और लुधियाना में कर्फ्यू लगा दिया गया है। राज्य के गृहमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अंबिका सोनी की अगुवाई में पंजाब हिंसा पर एक प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री से मुलाकात की है।
जालंधर के लांबडा कस्बे में पुलिस पार्टी पर प्रदर्शनकारियों के पथराव के बाद पुलिस ने वहां फायरिंग की जिसमें एक दर्जन लोग घायल हैं और एक की मौत हो गई है। लांबड़ा में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।
विदेशमंत्री एसएम कृष्णा ने इस घटना की निंदा की है। कृष्णा लगातार ऑस्ट्रिया सरकार और विएना स्थित उच्चायोग के संपर्क में हैं।
पूरी घटना में एक की मौत हो गई है और 20 से भी ज्यादा लोग घायल हैं। जांलधर में प्रदर्शनकारियों ने खाली बसों, टैंकरों, दुकानों, एटीएम और खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी है।
प्रदर्शनकारियों ने जालंधर कैंट स्टेशन पर खाली खड़ी जम्मूतवी -कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस ट्रेन और एक लोकल ट्रेन में आग लगा दी, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जम्मूतवी-कन्याकुमारी एक्सप्रेस की तीन बोगियां जलकर खाक हो गई हैं।
पूरे जालंधर में कर्फ्यू लगा है और शहर में सेना तैनात कर दी गई है। सेना ने मोर्चा संभालने के साथ ही सबसे पहले फ्लैग मार्च किया। अमृतसर में प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी है। लोगों ने दिल्ली-अंबाला हाईवे जाम कर दिया है। फगवाड़ा में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन पर हमला कर दिया है।
पटियाला में भी तोड़फोड़ और प्रदर्शन जारी हैं, लुधियाना और पंजाब के अन्य शहरों में भी छुटपुट हिंसा, प्रदर्शन और तोड़फोड़ की खबर हैं। होशियारपुर में भी हिंसा और प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं।
गोलीबारी के शिकार 56 वर्षीय ग्रंथी भारतीय संत रामनंद की सोमवार सुबह अस्पताल में मौत हो हो गई। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियेना में रविवार रात हुए संघर्ष के चलते पंजाब के कई जिलों में स्थिती चिंताजनक हो गई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस घटना पर खेद जताते हुए लोगों से शांतिबहाल करने की अपील की है। सीएम बादल ने इस मामले पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी पंजाब के लोगों से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।
विएना का गुरूद्वारा जहां से शुरू हुआ विवाद

हमले के बाद विएना में अपने बच्चों के साथ बैठी मां

घायलों को ले जाती विएना पुलिस

जालंधर में हिंसा और प्रदर्शन की तस्वीरें



संबंधित खबरें
* जालंधर अपडेट 1- ट्रेन में आग लगाई, अमृतसर में प्रदर्शन जारी
अमृतसर में भी लहराईं नंगी तलवारें
ट्रेनों में फंसे लोग, शहर में रेड अलर्ट
* ये है पंजाब में हो रही हिंसा की वजह