मुबंई। मुबंई हवाई अड्डे पर एयर इंडिया कार्गो काम्प्लेक्स में तीन हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की है जिसमें एयर इंडिया का एक कर्मचारी घायल हो गया है। सारी सुरक्षा को ताक पर रखते हुए तीन हथियारबंद लोग एयर इंडिया कार्गो काम्प्लेक्स में कार लेकर घुस गए और शुरू कर दी फायरिंग। फायरिंग के बाद इन लोगों ने एयर-इंडिया कर्मचारी से सौ किलो सोना लूट लिया।