संडे बाजार में छापा
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


संडे बाजार में छापा

कैथल । सीआईए स्टाफ पुलिस ने रविवार को चोरी के वाहन पकड़ने के लिए शहर के संडे बाजारों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 संदिग्ध मोटरसाइकिल कब्जे में ली हैं।

वाहन बेचने आए व्यक्तियों से पूछताछ जारी हैं। दस्तावेजों की जांच करने के बाद आठ संदिग्ध वाहनों को कब्जे में ले लिया है जबकि अन्य वाहन चालकों को छोड़ दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से संडे बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीआईए इंस्पेक्टर करता राम के नेतृत्व में 20 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के वाहनों का काफिला सुबह पेहवा चौक पर पहुंचा।

पुलिस ने संडे बाजार में वाहन बेचने आए 30 संदिग्ध लोगों को मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने खासतौर से पंजाब समेत बाहरी नंबरों के बाजार में बिकने आए वाहनों को कब्जे में लिया है।

इनमें ज्यादातर हीरो होंडा स्पलेंडर और बजाज मोटरसाइकिल शामिल हैं। सीआईए इंस्पेक्टर करता राम ने बताया कि दूसरों जिलों से चोरी वाहनों को अक्सर चोर साथ लगते जिलों के संडे बाजारों में बेच रहे हैं।

पुलिस ने चोर गिरोह के सदस्यों और चोरी के वाहनों को पकड़ने के लिए ही ये कार्रवाई की है। वाहनों के कागजात जांचे आठ संदिग्ध वाहन कब्जे में व्यक्तियों को पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद छोड़ दिया।

पुलिस ने आठ संदिग्ध वाहनों को कब्जे में लिया है जबकि अन्य वाहनों के कागजातों की जांच और पहचान होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सीआईए इंस्पेक्टर करताराम ने बताया कि सभी वाहनों के आरसी, वाहन के इंजन नंबर, चेसिज नंबर के साथ-साथ मालिक की पहचान की जाएगी। आठ वाहनों की जांच चल रही है।

इनके चेसिज और इंजन नंबरों की बारीकी से जांच की जाएगी। जांच के बाद ही चोरी के वाहनों का पता चल पाएगा।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: