कैथल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शहर में टेक्सेशन इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रदेशभर से आए ९५क्क् परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहीं। एसडीएम हवा सिंह पचार ने बताया कि सुचारू परीक्षा करवाने के लिए २७ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के आसपास फटकने नहीं दिया।
नकल रोकने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा टीमें बनाई गईं थी। टीम के सदस्यों ने परीक्षा केंद्रों में जाकर पेपर चेक किए। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से भी टीम आई हुई थी। उन्होंने भी दर्जनभर सेंटरों का निरीक्षण किया।
शहर में रही जाम जैसी स्थिति
दोपहर को १२ बजे परीक्षा समाप्त हुई शहर में जाम जैसी स्थिति रही। एक घंटे तक शहर की सड़कों पर वाहनों की खासी भीड़ रही। बस अड्डा पर भी खासी भीड़ जुटी थी। इसके बाद बसों में भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाने वाले की कतार लगी।