डिग्गी में नहाते हैं लोग
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


डिग्गी में नहाते हैं लोग

झज्जर । छारा रोड स्थित जलघर इन दिनों गर्मी से राहत देने का बेहतरीन स्पॉट बना हुआ है। यहां कर्मचारियों से जुगाड़ बिठा कर लोग जलघर की डिग्गी का तैराकी के लिए इस्तेमाल करते हैं। प्रतिबंध होने के बाद भी उन्हंे कोई मना करने वाला नहीं हैं।

उधर, ताश खेलने के शौकीनों के लिए भी यहां एक कोना निर्धारित है, जलघर के मोटर हाउस में लोग बिना किसी डर के ताश खेलते देखे जा सकते हैं। यहां बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की इस जुगाडू परंपरा के कारण ही पहले भी जलघर मंे नहाते समय तीन लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

कर्मी भी खेलते हैं ताश

जलघर मंे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के सहारे ही लोग ताश खेलने मंे मशगूल देखे जा सकते हैं। मोटर हाउस मंे मोटर को एक बार चलाने के बाद किसी कर्मचारी को यह चिंता नहीं होती कि जलघर मंे कहां क्या चल रहा है?

पानी का सही प्रेशर बन रहा है कि नहीं, या मोटर मंे खराबी तो नहीं आ गई है? इस कारण डिग्गी से पानी ज्यादा प्रेशर के कारण नीचे बहता रहता है।

रविवार को जलघर मंे पिकनिक स्पॉट का नजारा देखने को मिला। विभाग के कर्मचारी व ठेकेदार के लोग यहां ताश पीटने मंे जुटे थे तो पानी से लबालब भरी डिग्गी मंे लोग बेखौफ डुबकियां लगा रहे थे। यहां माहौल ऐसा था कि किसी को हादसे की कोई परवाह नहीं थी।

हो चुके हैं हादसे

इससे पहले छारा रोड स्थित यह जलघर हादसोंे के लिए ही जाना जाता है। यहां पर तीन लोग नहाने के दौरान डूबने से अपनी जान गवां चुके हैं। इसके बाद भी जलघर मंे सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: