गो-कशी मामले में तीन और गिरफ्तार
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


गो-कशी मामले में तीन और गिरफ्तार

बादली । मुण्डाखेड़ा में हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने आज तीन और गोतस्करों को गिरफ्तार करने में सफलताप्राप्त की है, इसके अलावा शनिवार गिरफ्तार किए गए तीन गो-तस्करों को आज बादली पुलिस ने बहादुरगढ़ कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

गोकशी मामले में पुलिस ने आज जिन तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार किया उनमें से कमरू पुत्र याकूखान निवासी देवला मेवात, सिराजूद्वीन पुत्र गफूर कुरैशी निवासी गुगड़ मेवात और रहीश पुत्र शकूल निवासी अलखड़ा मेवात शामिल हैं।

इस मामले में कल बादली पुलिस ने भी यासीन पुत्र सोराजिद्धीन, हबीब पुत्र दरोखाखन निवासी मोहननगर गाजीयाबाद व कमायुद्धीन पुत्र जवाली खान निवासी बेरजापुर मथुरा को गिरफ्तार किया था, जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

बता दें कि उपरोक्त मामला 15 मई को गांव मुण्डाखेड़ा में दर्जनों गऊओं को अज्ञात लोगो द्वारा काटी जाने के बाद उस समय प्रकाश में आया जब गऊओं को काटे जाने से क्रोधित ग्रामीणों ने गुड़गांव-बादली मार्ग को जाम कर दिया था और प्रशासन से जिम्मेवार व्यक्तियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की गई थी।

पुलिस ने इस मामले में शीघ्र कार्यवाही करते हुए घटना के लिए अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: