दौड़ेंगी 50 नई बसें
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


दौड़ेंगी 50 नई बसें

रोहतक । एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने रोहतक डिपो को करीब ५क् नई बसें देने का निर्णय लिया है। नई बसें जून-जुलाई माह से सड़कों पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बेड़े में तमाम बसें अगस्त-सितंबर माह तक आ जाएंगी।

इन बसों को रोहतक में उन रूटों पर चलाया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इसके लिए डिपो आफिस ने जरूरी जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी है ताकि नई बसें आने के बाद उन्हें तुरंत संबंधित रूटों पर चलाया जा सके। संभावना है कि नई बसों को जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, हिसार के अलावा पंजाब व यूपी के शहरों के रूटों पर चलाया जाएगा।

इन रूटों पर पहले से चल रही कुछ पुरानी बसों को चिह्न्ति किया जाएगा। इन्हें वहां पर दौड़ाया जाएगा, जहां अवैध वाहन चल रहे हैं, ताकि विभाग को हो रहे घाटे की भरपाई की जा सके।

इसमें कुछ रूट ग्रामीण क्षेत्रों के भी हैं, जहां पर बसें चलाने के लिए रोडवेज पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है।

फिलहाल १५क् बसें हैं डिपो में

फिलहाल रोहतक डिपो में करीब १५क् बसें हैं। इन बसों को लंबे रूट पर चलाया जा रहा है। सर्वाधिक बसें रोहतक-हिसार-चंडीगढ़-दिल्ली के रूट पर चल रही हैं जबकि जींद, भिवानी व रेवाड़ी रूट पर इनकी तुलना में कम बसें हैं।

वहीं, तीनों रूटों पर कम बसें होने के कारण यात्री अधिकारियों के समक्ष कई बार डिमांड भी कर चुके हैं मगर नई बसें नहीं आने से यात्री प्राइवेट बस व अवैध वाहनों से सफर करने को मजबूर हैं।

रोज ५क् हजार से अधिक करते हैं सफर

रोहतक डिपो के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन करीब ५क् हजार यात्री रोहतक से सफर करते हैं। सोमवार और शुक्रवार को यात्रियों की संख्या बढ़कर करीब एक लाख हो जाती है। संडे होने के कारण लोग ड्यूटियों से वापस अपने घरों में आते-जाते हैं।

रोहतक डिपो को करीब ५क् नई बसें मिलने की संभावना है। बसें जुलाई माह से चलनी शुरू हो जाएंगी। उम्मीद है कि सितंबर तक सभी बसें आ जाएंगी। नई बसों से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। धनराज कुंडू, जीएम, रोहतक डिपो



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: