काला धन मामले में आडवाणी से जवाब तलब
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


काला धन मामले में आडवाणी से जवाब तलब

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय से स्विस बैंकों में जमा काले धन संबंधी मामले में जवाब मांगा है। सीआईसी ने कार्यालय से इस मामले में लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के बीच हुए पत्राचार की जानकारी देने से इनकार करने का कारण पूछा है।

सीआईसी के उप सचिव पंकज श्रेयस्कर ने सुभाष अग्रवाल की शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष के सार्वजनिक सूचना अधिकारी से कहा है कि आयोग आपको इस शिकायत पर टिप्पणियां करने का निर्देश देता है। साफ बताएं कि सूचना देने से इनकार करना कैसे उचित था।

अग्रवाल ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) आवेदन आडवाणी के कार्यालय में लगाया था ताकि पूर्व गृहमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र तथा वित्त मंत्रालय के जवाब की जानकारी मिल सके। अग्रवाल ने जवाब नहीं मिलने पर सीआईसी में शिकायत दर्ज कराई थी।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: