जयपुर.
गर्मी आते ही राजस्थान में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। इस बार भी शहरवासी पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं। पूरे राजस्थान राज्य में व्याप्त इस समस्या से निपटने के लिए सोमवार को जयपुर कलेक्टर ने एक मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में विधायक, सांसद सहित कई महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए।
मीटिंग में पानी की गंभीर होती समस्या पर विचार-विमर्श किया गया और इससे निपटने और पानी बचाने की तरीकों पर भी रोशनी डाली गई।