मिस तिब्बत बनने के लिए सिर्फ सात सुंदरियां
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


मिस तिब्बत बनने के लिए सिर्फ सात सुंदरियां

धर्मशाला. मैक्लोडगंज में जून माह में विश्व भर में निर्वासन का जीवन व्यतीत कर रही तिव्बती सुंदरियां अपने हुस्न के जलबे बिखेरेंगी। तिब्बतियन इंस्टीटयूट आफ परफार्मिग आर्ट्स (टीपा) मैक्लोडगंज में 5 से 7 जून तक आयोजित होने वाली 8वीं मिस तिव्बत पेजेंट-2009 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अब तक 7 तिव्बती युवतियों ने आवेदन किया है, जिनमें से 4 का प्रतियोगिता में भाग लेना सुनिश्चित है। तिब्बत की छिपी प्रतिभाओं को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए वर्ष 2002 में मैक्लोडगंज निवासी लोबसंग बंगयाल ने बंगयाल प्रोडक्शन के बैनर तले इस प्रतियोगिता की शुरूआत की थी।

मिस तिव्बत प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी तिब्बती सुंदरियां सात राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी को एक लाख, द्वितीय स्थान पर रहने वाली युवती को 50 हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रतिभागी को 25 हजार रुपए के नकद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

मिस तिब्बत पीजेंट प्रतियोगिता ने हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है, लेकिन बौद्ध धर्म की मान्यताओं के चलते अभी तक तिब्बत निर्वासित सरकार ने इसे अधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान नहीं की है। रुढ़िवादी तिब्बती आज भी प्रतियोगिता का विरोध करते हैं, जिसके चलते तिब्बती युवतियां खुले मन से प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पातीं।

निर्वासित तिब्बती मिस तिब्बत प्रतियोगिता को तिब्बत आजादी आंदोलन का एक माध्यम मानते हैं। वर्ष 2002 से लोबसंग प्रोडक्शन के बैनर तले आरंभ हुई मिस तिब्बत पीजेंट प्रतियोगिता में पहली बार 4 तिब्बती युवतियों ने भाग लिया था। वर्ष 2003 में तिब्बती संस्कृति का वास्ता देकर तिव्बती युवतियों को प्रतियोगिता में भाग लेने से रोक दिया गया। जिसके चलते बिना प्रतियोगिता आयोजित किए एक तिब्बती युवती को मिस तिब्बत का ताज पहना दिया गया था।

वर्ष 2004 में तिब्बती युवतियों ने प्रतियोगिता के प्रति खासी रुचि दिखाई। वर्ष 2005 में एक ही प्रतिभागी को बिना मुकाबले विजेता घोषित किया गया। वर्ष 2006 में 6, वर्ष 2007 में 5 व वर्ष 2008 में 2 तिब्बती युवतियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक युवतियां 28 मई को मैक्लोडगंज पहुंचेंगी। प्रतिभागी युवतियों के लिए 29 मई से एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान युवतियों को योगा, स्टेज क्राफ्ट व डांस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त तिव्बत का इतिहास, संस्कृति व भाषा भी ट्रेनिंग के हिस्से होंगे।

प्रतियोगिता के कई दौर

5 जून को सतोवरी स्थित एशिया हैल्थ रिजॉर्ट में स्विम सूट राउंड आयोजित होगा।

6 जून को स्पी टैलेंट के दो राउंड तिव्बतियन इंस्टीटयूट आफ परफार्मिग आर्टस में होंगे।

7 जून को फाइनल के दौरान इंट्रोडक्शन, इवनिंग गाउन, ट्रेडिशनल कास्टयूम व इंटरव्यू राउंड भी तिव्बतियन इंस्टीटयू आफ परफार्मिग आर्टस में आयोजित होगा।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: