Monday, May 25, 2009 23:00 [IST]  

danik bhaskarअब ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमला, चार घायल

Bhaskar.Com

मेलबोर्न. मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया में नस्लभेद के चलते चार भारतीय छात्रों की स्थानीय किशोरों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में घायल छात्रों में से एक की हालत गंभीर बताई जाती है। चारों छात्र आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।



विक्टोरिया पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय छात्र एक घर में चल रही पार्टी में शरीक थे। तभी आस्ट्रेलियाई किशोर जबर्दस्ती वहां घुस आए और भारतीय छात्रों के साथ मारपीट की। फेडरेशन ऑफ इंडियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने इसे नस्लीय हिंसा करार दिया है। गुप्ता का कहना है कि इस तरह की घटनाओं का ऑस्ट्रेलिया की एजुकेशन इंडस्ट्री पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया में इस महीने भारतीय छात्रों पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व सौरभ शर्मा नामक छात्र के साथ ट्रेन में मारपीट की गई थी।

  share
विचार:

rakesh

Tuesday, 26th May 2009, 8:34
its been going here for the last two years so please raise this issue in media thanks

apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: