व्यापारी हत्याकांड में पंडित गैंग का हाथ
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


व्यापारी हत्याकांड में पंडित गैंग का हाथ

ग्वालियर. पुलिस बहुचर्चित सेवकराम खत्री हत्याकांड को सुलझाने के करीब पहुंच गई हैं। हत्या में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल लोगों का पता करने के बाद पुलिस अब लूटी गई रकम बरामद करने का प्रयास कर रही है। व्यापारी हत्याकांड में पंडित गैंग का हाथ है। इस गैंग का सरगना पुलिस की हिस्ट्रीशीट में भी रहा है। उल्लेखनीय है कि 4 मई को सेवकराम खत्री की हत्या रतन कॉलोनी में उनके घर के सामने कर दी गई थी।

बदमाश इनके हाथ से रुपयों से भरा बैग भी छीन ले गए थे। हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात सुलझाने के लिए पुलिस की एक दर्जन टीमें गठित की र्गई और दो सैकड़ा से अधिक शहर के बदमाशों से पूछताछ भी की गई थी। पूछताछ के क्रम के दौरान पुलिस के सामने चार दिन पहले एक बदमाश ने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया और यह भी बता दिया कि सेवकराम खत्री द्वारा बड़ा माल ले जाए जाने की सूचना एक व्यापारी ने ही दी थी।

सेवकराम के पास यह व्यापारी आता-जाता रहता था। इस व्यापारी को इस सूचना के एवज में लूट में आए माल का एक हिस्सा भी मिलना था। पुलिस के हाथ आए बदमाशों ने अपने तीन और साथियों के नाम पूछताछ में बता दिए। तीन और बदमाशों की तलाश में सोमवार को पुलिस पार्टियां दतिया, धौलपुर और भिण्ड रवाना की गई, देर रात तक इनकी तलाश में दबिश दिये जाने की सूचनाएं हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही ये बदमाश भी हाथ आ जाएंगे और मामले का खुलासा हो जाएगा।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: