News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. आईआईटी-जेईई में इस बार ग्वालियर भी छाया रहा। सोमवार को जब आईआईटी का रिजल्ट निकला तो सब आश्चर्यचकित रह गए। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इस ऑल इंडिया लेवल के सबसे टफ इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में शहर से इतने ज्यादा स्टूडेंट्स सिलेक्ट हो सकते हैं। इसके बावजूद यह सच था।
यह रिजल्ट न सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए किसी सपने के सच होने की तरह था, बल्कि उन टीचर्स के लिए भी अनूठी उपलब्धि थी, जो इन छात्रों के साथ सालभर से मेहनत कर रहे थे। एग्जाम में मिली सफलता के बाद ज्यादातर छात्रों की आंखों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ने का सपना तैरने लगा है। कुछ भी हो, इस रिजल्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टूडेंट्स को अब आईआईटी की तैयारी के लिए शहर छोड़ने की जरूरत नहीं है।
यह एग्जाम बारह अप्रैल को हुआ था, जिसमें देशभर से लगभग चार लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। हमारे शहर के लगभग एक हजार स्टूडेंट्स ने यह एंट्रेंस दिया था। हार्ड वर्क से सबकुछ मिलता है आईआईटी में ऑल इंडिया लेवल पर 45वीं (एसटी कैटेगरी) रैंक प्राप्त करने वाले सोनू मांझी के अनुसार यदि हार्ड वर्क किया जाए तो कुछ भी मिल सकता है।
भारतीय शिक्षा मंदिर के छात्र सोनू बताते हैं कि उन्होंने दूसरी बार यह एंट्रेंस दिया था, इसलिए सफलता मिलने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन इतनी अच्छी रैंक आएगी, यह उम्मीद नहीं थी। वह बताते हैं कि एग्जाम के लिए ट्यूशन के अलावा छह से आठ घंटे पढ़ा करते थे। प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान देते थे। कोचिंग क्लास में जो भी पढ़ाया जाता था, उसे बार-बार रिवाइज किया करते थे।
उनके अनुसार यदि कोई स्टूडेंट पहली बार एंट्रेंस दे रहा है तो उसे नोट्स पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने केमेस्ट्री की तैयारी एनसीईआरटी बुक्स से की, जबकि फिजिक्स की तैयारी एचएस वर्मा और आईई इरोडो की बुक्स से की। वह आगे चलकर एस्ट्रॉनोट बनाना चाहते हैं। इसके अलावा पब्लिक वेलफेयर के लिए कुछ काम करना चाहते हैं। उनके पिता बहारेन सिंह मांझी पीएचई में क्लर्क हैं।
63 छात्र चयनित पिनेकल कोटा ट्यूटोरियल के सेंटर हेड हेमंत गुप्ता व डायरेक्टर अज्ञात गुप्ता का दावा है कि उनके यहां से 63 छात्रों ने आईआईटी में सफलता प्राप्त की है। इन स्टूडेंट्स में आस्था अग्रवाल (2113वीं रैंक), आयुष जैन (3921वीं रैंक), साक्षी अग्रवाल (2975वीं रैंक), रविशंकर आजाद (4186वीं रैंक), विदुषी गोयल (5640वीं रैंक), वतुल पारख (5414वीं रैंक), प्रणव अग्रवाल (6971वीं रैंक) प्रमुख हैं।