महल परिसर की दिन भर चली तलाशी
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


महल परिसर की दिन भर चली तलाशी

ग्वालियर. जयविलास पैलेस में हुई चोरी की वारदात को ट्रेस करने के लिए पुलिस सोमवार को दिन भर पैलेस परिसर में स्थित कुएं, झाड़ियां और गड्ढे तलाशती रही, इसके अलावा पुलिस ने उन लोगों को सूचीबद्ध कर लिया है, जिन पर शंका की जा सकती है। चोरी के इस हाईप्रोफाइल मामले में अब जांच अधिकारी मुनीष राजौरिया को बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि जयविलास पैलेस परिसर में चोरी होने की शिकायत झांसी रोड थाने में पांच दिन पहले दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। आईजी डीएस सेंगर और एसपी वीके सूर्यवंशी भी मामले की जांच के लिए जयविलास पैलेस पहुंचे थे।

सोमवार को जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर मुनीष राजौरिया को सौंप दी गई। श्री राजौरिया फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड के साथ महल परिसर पहुंचे। पुलिस दल ने परिसर में स्थित झाड़ियों, कुएं और गड्ढों की तलाशी ली। सुबह से शाम तक हुई तलाशी में पुलिस के हाथ फिलहाल कुछ नहीं लगा।

सोमवार को महल परिसर की झाड़ियों आदि को तलाश किया गया था, लेकिन अभी तक यहां से कुछ हासिल नहीं हुआ है। अब ऐसे महल कर्मियों से पूछताछ की जाएगी जो उन कमरों में आते-जाते थे जहां पर चोरी की वारदात हुई। -वीके सूर्यवंशी एसपी,ग्वालियर



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: