मलेरिया के तीन रोगी रिपोर्ट, 155 गांवों में खतरा
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


मलेरिया के तीन रोगी रिपोर्ट, 155 गांवों में खतरा

बीकानेर. बीते 24 घंटों में तीन नए मलेरिया रोगी रिपोर्ट हुए हैं जिनमें से दो पीबीएम अस्पताल और एक बज्जू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचा है। रिपोर्ट हुए तीन रोगियों में से एक जैसलमेर जिले का बताया जा रहा है। सीएमएचओ डा.सी.बी.धानावत के मुताबिक, पीबीएम अस्पताल में रिपोर्ट हुए ताराचंद की रिपोर्ट में हालांकि निवास स्थान बामनवाली गांव लिखा गया है मगर फॉलोअप एक्शन के दौरान इसके खारा गांव में रहने की पुष्टि हुई है।

इस गांव में एंटी लार्वल एक्टीविटी के साथ ही स्प्रे और ब्लड स्लाइड कलेक्शन भी करवाया जा रहा है। इसके अलाव गजेन्द्र श्रवण व जैसलमेर जिले के धारेवाला गांव के व्यक्ति को मलेरिया वाइवेक्स की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर मलेरिया के लिहाज से हाईरिस्क जोन में शामिल जिले के 155 गांवों में स्प्रे की कार्रवाई शुरू की गई है। डा.धानावत का कहना है, इनमें सर्वाधिक 107 गांव कोलायत क्षेत्र के हैं जिनकी आबादी लगभग एक लाख 54 हजार है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: