लाखों की अवैध शराब पकड़ी
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


लाखों की अवैध शराब पकड़ी

श्रीडूंगरगढ़/बज्जू. श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई 15 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जप्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ शिवचंद ने बताया कि रविवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में ट्रक और टैक्सी की भिड़ंत हो गई थी। टैक्सी में सवार दो लोग घायल हो गए थे जिन्हें पीबीएम अस्पताल भेजा गया। ट्रक और उसमें सवार चालक-खलासी को पुलिस थाने लाया गया।

ट्रक में भरा माल तिरपाल से ढका हुआ था। उसमें से बदबू आने पर चैक किया तो अंग्रेजी शराब के पव्वों से भरी 1203 पेटियां बरामद हो गईं। पुलिस ने पंजाब में अमृतसर निवासी चालक पप्पू उर्फ दूमनसिंह सिख (30) व खलासी प्रीतपालसिंह मेहरा (38) को गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई शराब मध्यप्रदेश के इंदौर की है जिस पर सेल फॉर ओनली अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ है।

दोनों अभियुक्त ट्रक में भरी करीब 15 लाख रुपए की शराब इंदौर से 50 किलोमीटर दूर बड़वा गांव से तस्करी कर जोधपुर के बाप क्षेत्र में ले जा रहे थे। चालक दूमनसिंह से दो मोबाइल बरामद किए हैं जिनकी कॉल लिस्ट निकलवाई जाएगी। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दो जून तक का रिमांड लिया गया है। अभियुक्तों ने शराब तस्करों के नाम-पते बताए हैं जिनकी तस्दीक की जाएगी। ट्रक मालिक का नाम चंदूलाल शाह है जो बड़ोदा का रहने वाला है।

बज्जू संवाददाता के अनुसार पुलिस ने हजारों रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ संजीव कुमार चौहान ने बताया कि गिरिराज में अवैध शराब की खरीद-फरोख्त की इत्तला मिली थी। रविवार की रात को वहां चन्द्रसिंह के घर दबिश दी तो अभियुक्त से अंग्रेजी शराब के 50 पव्वे बरामद हो गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

सोमवार को पैंथरों और पंचपीठ की ढाणी के बीच बोलेरो गाड़ी में अवैध शराब ले जा रहे गिरिराजसर निवासी भैरोसिंह को पकड़ा गया। उसकी गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 12 पेटियां बरामद की गईं। भैरोसिंह ही गांव-ढाणियों में लोगों को शराब की सप्लाई करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरिराजसर निवासी गजेसिंह से अंग्रेजी शराब के 21 पव्वे, सोलंकियों की ढाणी निवासी अबूसिंह से 65 पव्वे, पंचपीठ की ढाणी निवासी नकतसिंह से 40 व मूलाराम से 30 पव्वे बरामद किए।

पांचों अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बरामद की गई अंग्रेजी शराब पर सेल फॉर अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ है। सप्लायर भैरोसिंह शराब किससे और कहां से लाता, पुलिस को इसका पता लगाना है।

दूसरी बार ले जा रहे थे शराब

श्रीडूंगरगढ़ में 15 लाख रुपए की शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े अभियुक्त दूमनसिंह व प्रीतपालसिंह पहले भी इंदौर से शराब तस्करी कर बाप ले जा चुके हैं। पुलिस को पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दूसरी बार इस रूट पर आए हैं और पूर्व में लाखों रुपए की तस्करी की शराब बाप पहुंचा चुके हैं।म



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: