बच्चों की खरीद-फरोख्त का भांडाफोड़
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बच्चों की खरीद-फरोख्त का भांडाफोड़

अजमेर. जनाना अस्पताल के वार्ड से रविवार को दिन-दहाड़े अपह्रत आठ दिन के शिशु की तलाश के लिए जोधपुर गए पुलिस दल ने वहां एक निजी अस्पताल में बच्चे की खरीद-फरोख्त और अवैध गर्भपात कराने का भांडाफोड़ किया है। आइपीएस राहुल प्रकाश ने बताया कि जनाना अस्पताल से रविवार को अपह्रत बच्चे की तलाश में जिले भर में पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की थी।

निजी और सरकारी अस्पतालों में पिछले दिनों मृत बच्चों को जन्म देने वाली प्रसूताओं के बारे में जानकारी एकत्र की गई थी। ब्यावर में एक् दंपती को जांच के घेरे में लिया गया था। पूछताछ में दंपती से चौकाने वाली जानकारी मिली कि उन्होंने बच्च जोधपुर के एक प्राइवेट अस्पताल से नौ हजार रुपए में खरीदा है। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने जोधपुर में भदवासिया तिलक नगर स्थित खींची अस्पताल की संचालिका डा. सुशीला खींची से पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि नवरात्र में कुछ लोग गर्भवती युवती को लेकर आए थे। युवती ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन परिजन बच्चे को अवैध पैदाइश करार देकर छोड़ गए। अस्पताल की एक दाई ने बच्चे को ले लिया था। कुछ दिन पहले दाई ने बच्च ब्यावर के बेऔलाद दंपती को दे दिया।

आइपीएस राहुल प्रकाश ने बताया कि बच्च नौ हजार रुपए में बेचे जाने का तथ्य सामने आया है। फिलहाल मामले की जानकारी जोधपुर पुलिस को दे दी गई है। जांच के दौरान अस्पताल में अवैध गर्भपात व जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला भी सामने आया है।

बच्चे की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार जनाना अस्पताल से अपह्रत बच्चे की तलाश में जोधपुर, जयपुर और भीलवाड़ा पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। निजी व सरकारी अस्पतालों के प्रसूति गृहों को भी खंगाला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वैशाली नगर चौरासियावास रोड स्थित अभियंता नगर निवासी गौरी शंकर चौहान की पत्नी प्रिया चौहान ने आठ दिन पहले जनाना अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। रविवार को वार्ड में पलंग पर से अज्ञात महिला बच्च उठा कर ले गई।

स्केच बनाने की कवायद

पुलिस के अनुसार बच्च ले जाने वाली महिला को देखने का दावा कर रहे कुछ लोगों से उसके हुलिए के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस आधार पर स्कैच बनाया जाएगा। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में विरोधाभास से यह संभव नहीं हो पा रहा है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: