अजमेर के विनीत की 158वीं रैंक
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


अजमेर के विनीत की 158वीं रैंक

अजमेर. आईआईटी- जेईई में शहर से 60 से अधिक स्टूडेंट्स क्लियर हुए हैं। इनमें विनीत हिंगोरानी ने 158वां स्थान हासिल करते हुए शहर का सिर ऊंचा किया। एनटीएसई के 3 लेवल क्लियर कर चुके विनीत अपनी सफलता के लिए एकाग्रचित और कठोर परिश्रम को श्रेय देते हैं। कोटा जैसी जगहों से तैयारी कर जिन छात्रों ने इसमें सफलता पाई है उनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

शहर में ही तैयारी कर 100 बच्चों ने एक्सटेंडेड मैरिट लिस्ट में स्थान बनाया है, यानी किसी स्थिति में अगर आईआईटी की सवा 8 हजार सीटों में से कुछ खाली रह जाती हैं तो इन स्टूडेंट्स में से कुछ को वे सीटें मिल सकेंगी। सारे सफल छात्र अब 6 जून से शुरू हो रही काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न शहरों की ओर कूच करेंगे। अजमेर से इस वर्ष करीब ढाई हजार स्टूडेंट्स जेईई-09 में शरीक हुए थे।

यह पहली बार है जब शहर से इतनी बड़ी संख्या में छात्र आईआईटी पहुंचेंगे। सोमवार को शहर के नामी कोचिंग संस्थानों पर रिजल्ट जानने के लिए कैंडिडेट्स और पेरेंट्स की भीड़ जुटी रही। वहीं आईआईटी की वेबसाइट पर भी एक साथ कई हिट होने से वह हैंग हो गई और सर्वर भी काफी देर ठप रहे। इससे रिजल्ट जानने को उत्सुक कैंडिडेट्स के लिए दिन का काफी समय बैचेनी में कटा।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: