बिस्किट फैक्ट्री के पास नहीं थे आग बुझाने के उपकरण
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बिस्किट फैक्ट्री के पास नहीं थे आग बुझाने के उपकरण

tankअजमेर. परबतपुरा इंडस्ट्रीज एरिया स्थित पारले बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से ऑयल टैंक में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अफरा-तफरी मच गई। टैंक फटने की आशंका से फैक्ट्री के मजदूर और आसपास के लोग सिहर उठे।

इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित अजमेर फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की छत पर ऑयल टैंक में सोमवार दोपहर शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। टैंक से लपटें निकलने लगीं। फैक्ट्री मजदूर और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन अग्निशमन उपकरणों के अभाव में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तेज हवा से लपटों ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

फैक्ट्री की दूसरी मंजिल की छत तक लंबे पाइप के जरिए पानी पहुंचाया गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बुझाने में एक घंटा लग गया। इस दौरान टैंक फटने की आशंका से पूरे इलाके में दहशत रही। प्रारम्भिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उधर फैक्ट्री के अफसरों ने आंकलन के बाद नुकसान की जानकारी देने की बात कही है। अग्निशमन उपकरणों के बारे में जवाब नहीं दे सके।

टला बड़ा हादसा

नगर परिषद के फायर आफिसर हबीब अहमद ने बताया कि आयल के टैंक फैक्ट्री की खुली छत पर होने से बड़ा हादसा टल गया। अगर यह टैंक फैक्ट्री भवन के भीतर होता तो गंभीर स्थिति बन सकती थी, क्योंकि फैक्ट्री में अंधेरा है, पर्याप्त अग्निशमन के उपकरण भी नहीं थे।

यह फैक्ट्री प्रशासन की लापरवाही है। हबीब ने बताया कि फैक्ट्री मालिक को नोटिस दिया जाएगा। पूछा जाएगा कि फैक्ट्री में अग्निशमन की क्या व्यवस्था है। कितने कर्मचारी अग्निशमन में ट्रेंड हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: