News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati पलसाना. फर्जी वेट एंड मेजरमेंट इंस्पेक्टर ने शाहपुरा, ठिकरिया व मलिकपुर के दुकनदारों में रुपए वसूल लिए। दुकानदारों को ठगे जाने का तब पता चला जब उसने 24 और 25 मई को नियत स्थान पर मोहर लगाने के लिए बुलाया मगर खुद नहीं पहुंचा। दुकानदार सीताराम शर्मा, बाबूलाल योगी, प्रकाश शर्मा आदि ने बताया कि तीन चार दिन पहले एक व्यक्ति बाइक से आया ।
वह अपने आप को वेट एंड मेजरमेंट इंस्पेक्टर बताते हुए तराजू बांट चेक किए, तथा फार्म नं. 4 भरकर 165-165 रुपए वसूल किए। तराजू बांट पर मोहर लगवाने के लिए 24 मई को अग्रवाल स्टोर ठिकरिया व 25 मई को श्याम धर्मशाला रींगस पर आने को कहा। दुकनदार भीषण गर्मी व धूप में तराजू-बांट लेकर दोनों स्थानों पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।