मजाक बनी बेरोजगारी भत्ता योजना
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


मजाक बनी बेरोजगारी भत्ता योजना

चूरू. वसुंधरा सरकार द्वारा बेरोजगारों को राहत देने के लिए शुरू की गई अक्षत बेरोजगार भत्ता योजना बेरोजगारों के साथ मजाक बन कर रह गई है। योजना के तहत जिला रोजगार विभाग को नौ लाख रुपए का बजट मिला है। मात्र नौ लाख रुपए का बजट मिलने के कारण वित्तीय वर्ष 08 के फरवरी व मार्च तथा वित्तीय वर्ष 09 के अप्रैल व मई तक चार महीनों के लाखों रुपए आज भी कागजी कार्रवाई के अभाव में अटके पड़े हैं।

जिले में पंजीकृत कुल एक हजार 748 महिला, पुरुष व विकलांग बेरोजगारों के 29 लाख 72 हजार 400 रुपए अब तक पेंडिंग पड़े हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा 15 जनवरी 2009 तक का बेरोजगारी भत्ता वितरित करने के लिए नौ लाख रुपए का बजट जारी किया गया है। भत्ता राशि का चेक कोष कार्यालय में भेजा गया है, वहां से पास होने के बाद विभाग द्वारा बैंक में भेजा जाएगा। बैंक द्वारा भत्ता राशि बेरोजगारों के खातों में जमा की जाएगी।

भत्ता राशि का चेक कल बैंक में जमा करवा देंगे, एक-दो दिनों में बेरोजगारों के खातों में राशि जमा हो जाएगी। बाकी अगले चार महीनों के भत्ते के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। -नोरंगसिंह महला, जिला रोजगार अधिकारी, चूरू



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: