मामूली तकरार को लेकर तेजाब फैंका, पांच झुलसे
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


मामूली तकरार को लेकर तेजाब फैंका, पांच झुलसे

tezabसादुलपुर. पुलिस थानांतर्गत शीतला बाजार में सोमवार शाम को मामूली तकरार को लेकर तेजाब फैंकने से पांच जनें घायल हो गए। घायलों को रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार रैफर कर दिया। घटना के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिसथाना में दो जनों के विरूद्ध जान से मारने की नीयत से तेजाब फैंकने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

थानाप्रभारी भागलाराम ने बताया कि आमीन पुत्र सदीक खां चौहान निवासी वार्ड 13, राजगढ़ ने विनोद व राजू पुत्र शुभकरण सोनी के विरूद्ध तेजाब फैंकने का मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाप्रभारी ने बताया कि तेजाब पड़ने पर आमीन खां, इब्राहिम, प्रकाश, जंगशेर व मोहम्मद अली घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि विनोद व राजू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं शीतला बाजार में ऐतिहात के तौर पर पुलिस के जवान तैनात किए गए है।

ये था मामला

तेजाब फैंकने के प्रकरण के पीछे मुख्य रूप से आरोपियों के घर के पास वाहन खड़ा करना बताया जा रहा है। थानाप्रभारी भागलाराम ने बताया कि आरोपी राजू व विनोद के मकान के पास गाड़ी खड़ी करने पर इन्होंने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर आपस में तकरार हो गई। इस दौरान तेजाब फैंकने से बीच -बचाव कर रहे कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: