बारूद फैक्ट्री मामले में स्टे
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बारूद फैक्ट्री मामले में स्टे

रावतभाटा. श्रीपुरा स्थित सुपर शिवशक्ति केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों को नोटिस देने के बाद रावतभाटा तहसीलदार ने राजस्व भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में फैक्ट्री परिसर में यथास्थिति के आदेश जारी किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार देवीसिंह रावत ने राजस्व अधिनियम मंे 91 की कार्यवाही करते हुए यह आदेश जारी किए हैं।

उल्लेखनीय है कि बारूद फैक्ट्री के विस्फोट के बाद फैक्ट्री की जमीन संबंधित नियमितताओं का मामला सामने आया था। जिस पर यह कार्यवाही की गई है। आज आएगी टीम

बारूद फैक्ट्री में रखे विस्फोटक सामग्री एवं विस्फोट के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा जांचने के लिए नागपुर की विशेषज्ञ टीम मंगलवार को श्रीपुरा स्थित बारूद फैक्ट्री में पहुंचेगी।

लाइसेंस में भी फर्जी नक्शा

सोमवार को श्रीपुरा सुपर शिवशक्ति केमिकल फैक्ट्री के फर्जी नक्शे का मामला भी सामने आया है। सोमवार को कोटा फैक्ट्री एण्ड बॉयलर्स के अधिकारी बी के चौधरी रावतभाटा एसडीएम कार्यालय आए थे। जब उन्होंने फैक्ट्री का नक्शा दिखाया तो, मात्र 16 हजार वर्ग फीट पर ही फैक्ट्री बताई गई थी। जबकि फैक्ट्री लाखों वर्ग मीटर पर बनी हुई है। नक्शे में फैक्ट्री एक ही जगह बता रखी है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: