बंद पड़े हैं पानी के एक लाख मीटर
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बंद पड़े हैं पानी के एक लाख मीटर

जयपुर. शहर में पानी की कमी से परेशान लोगों को जलदाय विभाग द्वारा हर महीने भारी भरकम एवरेज बिल थमाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की बार-बार मीटर बदलने की शिकायतों पर गौर नहीं किया जा रहा। शहर में लगे करीब तीन लाख पानी के मीटरों में से 1 लाख 19 हजार से ज्यादा खराब पड़े हैं, जबकि विभाग के अधिकारी ैंकह रहे हैं कि एवरेज बिल की समस्या तब तक जारी रहेगी, जब नए कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो जाती।

दूर्गापुरा स्थित राजपूत कॉलोनी के नरपत सिंह का कहना है कि तीन सदस्यों के परिवार में पिछले महीने का बिल साढ़े तीन सौ रुपए आया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कॉलोनी में अधिकतर लोगों का 70 से 100 रुपए के बीच बिल आया है। मीटर बदलने के बारे भी सुनवाई नहीं हुई। शास्त्री नगर के शिवाजी नगर में रहने वाले सिद्धार्थ का कहना है कि पानी मामूली दबाव से आता है तथा मीटर खराब है, फिर भी भारी भरकम बिल आते हैंैं।

इस बारे में एक्सईएन (राजस्व) पियूष गुप्ता का कहना है कि एक महीने में जितने मीटर बदले जाते हैं, उससे ज्यादा खराब हो जाते हैं। हमारे पास कर्मचारियों की कमी है, जिसके कारण खराब मीटरों को जल्दी बदलना संभव नहीं है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: