राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का कैलेंडर जारी
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का कैलेंडर जारी

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2009 की पूरक परीक्षा और वर्ष 2010 की मुख्य परीक्षा की तैयारियों का कैलेंडर जारी किया है। नए कैलेंडर के मुताबिक बोर्ड की 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा—, 2009 के आवेदन 6 अगस्त और 2010 की मुख्य परीक्षा के आवेदन 27 अगस्त तक जमा होंगे। 12वीं की मुख्य परीक्षा 18 मार्च-2010 से शुरू होंगी। प्रशासक संभागीय आयुक्त महावीर सिंह के निर्देश पर सचिव ने सोमवार को परीक्षा कैलेंडर जारी किया।

पूरक परीक्षाएं 31 अगस्त से : नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों की पूरक परीक्षाएं सोमवार 31 अगस्त से होंगी। सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ विद्यार्थी 6 अगस्त तक और एक अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 12 अगस्त तक आवेदन-पत्र जमा करा सकेंगे। असाधारण शुल्क 1हजार रुपए सहित परीक्षा शुरू होने तक केंद्र पर ही आवेदन जमा होंगे।

कब होंगी परीक्षाएं: सीनियर सेकंडरी, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाएं गुरुवार, 18 मार्च 2010 से, सेकंडरी, प्रवेशिका परीक्षाएं, गुरुवार, 25 मार्च 2010 से होंगी।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: