तीन ट्रेनों में आग लगाई, चार में पथराव
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


तीन ट्रेनों में आग लगाई, चार में पथराव

जालंधर. डेरा सचखंड बल्लां के उपमुखी संत रामानंद महाराज पर हमले के बाद प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को करोड़ों की रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। अधिकारी इस संबंध औपचारिक घोषणा नहीं कर पाए, लेकिन नुकसान अधिक भी हो सकता है।

कैंट रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर ही प्रदर्शनकारियों ने मद्रास-जम्मूतवी ट्रेन में आग लगा दी, जिससे उसके 19 कोच जलकर राख हो गए और चार अन्य पैसेंजर ट्रेनों पर पथराव किया। कैंट स्टेशन पर टीटीएम मशीन, ईस्ट कैबिन में आग लगा दी और वैस्ट कैबिन को ध्वस्त कर दिया।

घटनास्थल पर दो घंटे बाद भी न आरपीएफ और न ही जीआरपी का कोई मुलाजिम पहुंचा। फायर बिग्रेड भी नहीं पहुंची। डीएमयू नंबर 3 जेएल को भीड़ ने सुबह 8 बजे डीएवी कालेज हाल्ट पर पथराव किया। जम्मू मेल के कैंट स्टेशन पर सुबह 9.10 बजे पहुंचते ही भीड़ ने पथराव किया। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों ने कैंट स्टेशन के जीआरपी आफिस पर भी धावा बोला, लेकिन मुलाजिमों ने फायरिंग कर दी, जबकि आरपीएफ पोस्ट प्रभारी और मुलाजिमों ने भाग कर जान बचाई।

फौजियों के लिए कैंट पर बने एमसीओ आफिस सहित कार्मशियकल विभाग में भी तोड़फोड़ की। इसके अलावा, फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कानपुर-जम्मू ट्रेन नंबर-2491 पर पथराव किया।

होशियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.35 बजे पहुंची 6जेएच डीएमयू जालंधर-होशियारपुर को रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों ने नसराला-शाम चौरसीया ट्रैक पर सफेदे काट कर गिरा दिए। वहीं, जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी रही और रेल अधिकारियों ने आरक्षण और करंट टिकट केंद्र में एक ही काउंटर चलाने के आदेश दिए।

चिंताजनक

छावनी रेलवे स्टेशन पर मद्रास-जम्मूतवी, टीटीएम, ईस्ट कैबिन को आग लगाई।

ट्रेन यात्रियों में दहशत का माहौल, बच्चों और बुजुर्गो को रही परेशानी।

डिवीजन में चार ट्रेनों पर जमकर पथराव।

दो दर्जन ट्रेनें रद्द

फिरोजपुर डिवीजन के कमार्शियल विभाग ने सोमवार को दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

ट्रेन नंबर 1058-1057 अमृतसर-दादर एक्सप्रैस, 4037 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रैस, 2926 पश्चिम एक्सप्रैस, कटिहार एक्सप्रैस 5708, जम्मूतवी हाप्पा 2476, बांद्रा जम्मूतवी स्वराज एक्सप्रैस 2471, हावड़ा जम्मूतवी 2331-2332, जयनगर-अमृतसर-सरयु-यमुना 4649-50, नादेड़ अमृतसर सचखंड एक्सप्रैस 2715-16, इंदौर जम्मूतवी मालवा एक्सप्रैस 2919-20, हावड़ा-अमतृसर 3049-50, अमृतसर शताब्दी 2029-30, शान ए-पंजाब 2497-98, जम्मूतवी अहमदाबाद 9224-23, नई दिल्ली-जालंधर इंटर सिटी 2459-60, सहारसा-अमृतसर 9209-10, सियालदा अकाल तख्त 2317-18 और उधमपुर दिल्ली 4034-33 को रद्द कर दिया है। इसके अलावा, रद होने वाली ट्रेनों में जालंधर से फिरोजपुर जाने वाली (जेएफ), जालंधर-होशियारपुर (5 जेएच), होशियारपुर-जालंधर (7जेएच), जालंधर-होशियारपुर (8जेएच), जालंधर जैजओ दोआबा (2 जेआरजे) शामिल हैं।

यहां से ले जानकारी :

लुधियाना> 0161-2744702, 2741143,

जालंधर> 0181-225615,

जालंधर कैंट> 0181-22260131, अमृतसर> 0183-2224210, पठानकोट> 0186-2220035, फिरोजपुर> 01632-240632, जम्मूतवी> 0191-2470116



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: