अजमेर/चंडीगढ़. सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा के बाद अब 10वीं में भी छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी है। मंगलवार को अजमेर, पंचकूला और चेन्नई क्षेत्रों के सीबीएसई 10वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए।
अजमेर रीजन में छात्राओं ने 95.74 प्रतिशत के साथ छात्रों को पीछे छोड़ दिया। छात्रों का परीक्षा परिणाम 93.03 प्रतिशत रहा। इसी तरह पंचकूला रीजन में भी छात्राओं ने 92.25 प्रतिशत के साथ छात्रों (88.22 प्रतिशत) से बाजी मार ली।
अजमेर रीजन में 87,088 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 81,984 उत्तीर्ण हुए। यानी कि परीक्षा परिणाम 94.14 प्रतिशत रहा। हालांकि पिछले साल के 94.22 प्रतिशत की तुलना में इस बार का परिणाम 0.08 फीसदी कम रहा। इस साल लगभग 25 हजार छात्राओं और करीब 34 छात्रों ने परीक्षा फस्र्ट डिवीजन में पास की।
जवाहर नवोदय आगे
इस रीजन में जवाहर नवोदय विद्यालय ने 97.69 प्रतिशत के साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों को पीछे छोड़ दिया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्कूलों का परीक्षा परिणाम 95.24 प्रतिशत रहा। वहीं 64.17 प्रतिशत के साथ सरकारी स्कूल सबसे पीछे रहे। अजमेर रीजन में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली आते हैं।
पंचकूला पंचकूला रीजन का 10वीं का परीक्षा परिणाम 90.18 प्रतिशत रहा। यहां पर 1,19,014 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इस रीजन का परीक्षा परिणाम पिछले साल के 89.07 प्रतिशत की तुलना में बेहतर हुआ है। इस रीजन में भी नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत सबसे ज्यादा 96.92 रहा। पंचकूला रीजन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और चंडीगढ़ आते हैं।
पुडुचेरी आगे
चेन्नई क्षेत्र में आने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुडुचेरी ने 99.72 प्रतिशत के साथ 10वीं की परीक्षा में बाजी मारी। इस रीजन में परीक्षा में बैठे 1.05 लाख परीक्षार्थियों में से एक लाख से ज्यादा उत्तीर्ण हुए। यहां का परीक्षा परिणाम 95.60 प्रतिशत रहा। चेन्नई रीजन में अंडमान एवं निकोबार, आंध्रप्रदेश, दमन एवं दीव, गोवा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु आते हैं।
सीबीएसई के धुरंधर तस्वीरों में
सीबीएसई में बाजी मारने वाले छात्रों की तस्वीरें
इंदौर की बेटियों की उड़ान तस्वीरों में
सीबीएसई की विस्तृत खबरों के लिए यहां लिंक पर क्लिक कीजिए-
भोपाल में सीबीएसई का परचम फहराने वाले धुरंधर
दसवीं में भी छात्राएं आगे टॉप तीन स्थान छात्राओं के नाम
जयपुर के बच्चे भी नहीं पीछे
चंडीगढ़ के बच्चों ने भी जीत लिया जहां
गवर्नमेंट मॉडल स्कूल नतीजों में पिछड़े
इंदौर की बेटियों ने रचा इतिहास
अमृतसर यानि एक शहर में तीन टॉपर
संबंधित खबरें
* ये हैं भोपाल के होनहार...