दसवीं में भी छात्राएं आगे टॉप तीन स्थान छात्राओं के नाम
Bhopal
दसवीं में भी छात्राएं आगे टॉप तीन स्थान छात्राओं के नाम
भास्कर न्यूज Tuesday, May 26, 2009 12:52 [IST]  

भोपाल. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) हाईस्कूल बोर्ड के अजमेर, चेन्नई और पंचकुला के क्षेत्रीय कार्यालयों से संबद्ध स्कूलों के परिणाम मंगलवार को घोषित हुए। परीक्षा में एक बार फिर बाजी मारते हुए छात्राओं ने शहर में टॉप तीन स्थान प्राप्त किए। परिणाम के अनुसार डीपीएस की छात्रा प्रेरणा मालवीय ने 97 फीसदी अंक हासिल कर शहर में टॉप किया है।

दूसरे स्थान पर सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अंशुला माधवन ने 96.6 फीसदी अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर डीपीएस की कान्हेरी सिंह और कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा रेवा मेहता ने 96.2 फीसदी अंक हासिल किए।

चौथे स्थान पर डीपीएस के छात्र पलाश सक्सेना रहे उन्होंने 96 फीसदी अंक हासिल किए। इस साल भोपाल शहर से लगभग 8000 स्टूडेंट्स ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।

परीक्षा परिणाम के अनुसार इस बार सोशल साइंस और मैथ्स में बच्चों ने काफी अच्छे अंक हासिल किए। पिछले साल के मुकाबले इस साल 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में 10 से 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

डीपीएस की छात्रा कन्हारी सिंह से हमने बात की तो उन्होंने अपनी इस सफलता के लिए अपनी कड़ी मेहनत, स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा और अध्यापकों के मार्गदर्शन को श्रेय दिया है। वे अपना आर्दश अपने माता-पिता तथा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को मानती है।

सपना: अर्थशास्त्री या जेनेटिक्स इंजीनियर

आदर्श : माता पिता

हॉबी : भाषा अध्ययन, फ्रेंच भाषा में डिप्लोमा, स्पेनिश सीखने की इच्छा, बॉस्केटबॉल खेलना

प्रिय विषयों में नंबर : मैथ्स100/100, फ्रेंच 96/ 100


Bookmark and Share
Comments
Devanand Bawane
Tuesday, 26th May 2009, 22:05
Congratulation and wish you all the best to PRERNA MALVIYA for her best effort and success in Xth CBSE become a topper of Bhopal.



अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: