इंदौर। इंदौर से जम्मूतवी जानेवाली मालवा एक्स्प्रेस ट्रेन समय पर इंदौर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। पंजाब में चल रही हिंसा और प्रदर्शन के चलते कई सारी ट्रेनों के रद्द होने की सूचना के चलते मालवा एक्सप्रेस के जाने को लेकर भी असमंजस की स्थिती थी। रेलवे ऑफिस के सूत्रों के अनुसार जम्मू से आनेवाली मालवा एकस्प्रेस के 5 घंटे लेट होने की संभावना है।