कर्फ्यू की ढील खरीदारी तेज
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


कर्फ्यू की ढील खरीदारी तेज

जालंधर. शाम को साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक कफ्यरू में ढील दी गई। लोग अपने घरों से निकले और एकदम से खरीदारी में तेजी आ गई। हालात का फायदा उठा कर बहुत से दुकानदार रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली चीजों की ब्लैक करने में जुट गए। दुरानदारों ने दूध 20 रुपए प्रति आधा किलो पैकेट बेचा तो सब्जी में प्याज ही 30 रुपए किलो तक बिके।

वहीं ढील के दौरान भी कुछ पैट्रोल पंप मालिकों ने तेल देने से मना कर दिया। इस सब पर लोगों ने ऐतराज जताया, मगर सुनने वाला कोई न मिला। लाडोवाली रोड, मंडी रोड, शास्त्री मार्केट, माडल टाउन में कुछ दुकानें ही खुल पाईं, जहां लंबी कतारें लगी रहीं।

बंद व कफ्यरू के दौरान हुई हिंसा में घायलों का इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्पैशलिस्ट डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। सिविल सर्जन डॉ. स्वर्ण सिंह वालिया व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अशोक नैय्यर ने बताया कि स्टाफ को कफ्यरू पास जारी करवा दिए हैं, ताकि उन्हें अस्पताल पहुंचने में दिक्कत न हो।

एटीएम व्यवस्था भी प्रभावित रही। एचएमवी स्थित पंजाब नैशनल बैंक व गुरु रविदास चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़े जाने से सोमवार को किसी भी बैंक ने एटीएम में कैश नहीं डाला। इस कारण भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के पास जरूरत की चीजों के लिए कैश कम पड़ रहा है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: