बुजुर्ग मां-बाप की उपेक्षा पड़ेगी महंगी
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


बुजुर्ग मां-बाप की उपेक्षा पड़ेगी महंगी

राजधानी हरियाणा. बुजुर्ग मां-बाप की उपेक्षा करना अब महंगा पड़ सकता है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण कल्याण अधिनियम को मंजूरी दे दी गई।

बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए हुड्डा ने कहा कि इस संबंध में एक तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल स्थापित किया जाएगा। ट्रिब्यूनल 10 हजार रुपए तक मासिक भरण-पोषण भत्ते के आदेश दे सकेगा। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी मासिक आय 1500 रुपए से कम है, उन्हें आर्थिक तौर पर कमजोर माना जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों का आवास भत्ता केंद्र की तर्ज पर बढ़ेगा। 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में 30 फीसदी, पांच से 50 लाख तक की आबादी वाले शहर में 20 फीसदी और पांच लाख से कम आबादी वाले शहर में कार्यरत कर्मचारियों को 10 फीसदी की दर से आवास भत्ता मिलेगा।

सेलेक्शन ग्रेड मिलेगा : मंत्रिमंडल ने रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा आयुर्विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसर (दंत चिकित्सा) को अन्य वरिष्ठ प्रोफेसरों (मेडिकल व नॉन मेडिकल) को दिए जा रहे 18,400-22,400 रुपए और 22,400-24,500 रुपए का सेलेक्शन ग्रेड देने संबंधी स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

लड़कियों को अब 30 फीसदी आरक्षण : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में राज्य की लड़कियों के लिए आरक्षण 25 फीसदी से बढ़ा कर 30 फीसदी कर दिया गया है। हरियाणा में शुरू की गई इस योजना को केन्द्र सरकार ने पूरे देश में लागू करने का निर्णय लिया है।

वैट अब 4 फीसदी : लोहे व इस्पात से निर्मित व पॉलिश सामान एल्ड्रोप्स, लेचिज, हैंडल, हिंजिस, डोर स्प्रिंग पर वैट की दर 12.5 फीसदी से घटा कर 4 फीसदी कर दी गई है।

ईट-भट्ठों पर एक साल टैक्स नहीं बढ़ेगा: ईट-भट्ठों पर टैक्स की दर में एक साल तक कोई वृद्धि न करने का फैसला लिया गया। इसके मुताबिक इस साल 30 सितंबर तक टैक्स की दर पूर्ववत रहेगी।

विशेष आर्थिक क्षेत्र नियम में संशोधन : बैठक में विशेष आर्थिक क्षेत्र नियम, 2007 में संशोधन करने का भी फैसला किया गया। इसके मुताबिक चप्पल व जूता निर्माण में लगी औद्योगिक इकाइयों को फर्श के क्षेत्र का अनुपात बढ़ाने का लाभ दिया गया है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: