राजधानी हरियाणा. हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने राज्य के लोगों से शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। आस्ट्रिया के वियना में धार्मिक संप्रदाय पर हुए हमले की घटनाओं के कारण पड़ोसी राज्य पंजाब में उत्पन्न हुई हिंसक व आगजनी की घटनाओं पर उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, राज्य में कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। केवल अंबाला में छुटपुट घटना हुई है। उन्होंने कहा, राज्य में स्थिति नियंत्रण में है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के अलावा प्रदेश के अन्य नेताओं ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।