वाह ! बहन तूने बाजी मार ली
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


वाह ! बहन तूने बाजी मार ली

तिल्दा-नेवरा । 12 वीं की परीक्षा में मेरिट में 5 वां व 9 वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नेहा साहू ,छाया वर्मा व कुंदन स्वर्णकार को मेरिट में आने की सूचना‘भास्कर’ने दी। तीनों विद्यार्थी ‘दैनिक भास्कर’के पाठक भी हैं।

ऐसा संयोग इसीलिए हुआ कि सेंचुरी सीमेंट क्षेत्र में सरवर बिजी होने के कारण तीनों विद्यार्थी को नतीजे जानने में कुछ देरी हो गई। भास्कर प्रतिनिधि की सूचना से सभी गदगद हो गए। सेंचुरी सीमेंट हायर सेकंडरी स्कूल का कोई न कोई विद्यार्थी मेरिट में आता ही रहा है लेकिन तीन विद्यार्थियों के पहली बार मेरिट में आने से स्कूल प्रबंधन भी बेहद खुश है।

नेहा साहू के पिता भरतलाल साहू को जब बताया गया कि उसकी लड़की मेरिट में पांचवां स्थान हासिल की है तो श्री साहू को एक क्षण के लिए भरोसा नहीं हुआ। उसने तुरंत अपनी बेटी को इसकी जानकारी दी जिसे सुनकर नेहा खुशी से उछल गई।

उसे अच्छे नंबर से पास होने की उम्मीद तो थी लेकिन मेरिट में स्थान मिलने से उसकी खुशी दुगुनी हो गई। उसने तुरंत भिलाई में बीई कर रही अपनी बहन रत्ना को इसकी जानकारी दी तब जवाब में उसकी बहन ने कहा- ’नेहा तूने मुझसे बाजी मार ली’ रत्ना भी होशियार है।

उसने कहा कि तूने परिवार व समाज का नाम रोशन कर दिया। मां मालती का कहना है कि नेहा के मेरिट में आने का पूरा श्रेय उसके पापा को है जो नेहा की रात-रात की पढ़ाई के साथ वे भी जागते थे।

उनका कहना है कि कोई पिता इस तरह से अपनी बेटी के साथ जागकर उसका साथ देना और उसके बाद डच्यूटी करना इस वाकया को वे कभी भूल नहीं सकती हैं।

नेहा के मेरिट में आने से परिवार के साथ सेंचुरी का भी मान बढ़ा है। इंग्लिश की टीचर अंजू जैन का कहना है कि वह बहुत होशियार लड़की है उसे किसी भी काम के लिए बोला जाता था वे कभी ना नहीं करती थी।

साफ्टवेयर इंजीनियर बनाना चाहती है। नेहा ने इंगिलश में 92,गणित ,97 रसायन व हिंदी में 97 तथा भौतिक में 96 अंक प्राप्त किए हैं।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: